थ्रस्ट (प्रणोद) और दाब को परिभाषित कीजिए और उनके मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) $(i)$ किसी सतह पर लंबवत दिशा में लगाए गए बल को थ्रस्ट (प्रणोद) कहते हैं। थ्रस्ट के कारण ही पात्र के छिद्र से द्रव बाहर निकलता है।
$\rightarrow$ थ्रस्ट एक बल है। इसका $SI$ मात्रक न्यूटन $(N)$ है। इसका विमीय सूत्र $[M^{1} L^{1} T^{-2}]$ है।
$(ii)$ दाब: किसी सतह के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लंबवत दिशा में कार्य करने वाले बल को उस सतह पर दाब कहते हैं।
$\rightarrow$ यदि $A$ क्षेत्रफल वाली सतह पर $F$ बल लंबवत कार्य कर रहा है,तो दाब $P = \frac{F}{A}$ होगा।
$\rightarrow$ दाब का $SI$ मात्रक $\frac{N}{m^{2}}$ या पास्कल $(Pa)$ है।
$\rightarrow$ दाब का $CGS$ मात्रक $\frac{\text{dyne}}{cm^{2}}$ है।
$\rightarrow$ दाब का विमीय सूत्र $[M^{1} L^{-1} T^{-2}]$ है।

Explore More

Similar Questions

एक मिश्रधातु बनाने के लिए,$s_1$ विशिष्ट गुरुत्व और $m_1$ द्रव्यमान वाले पदार्थ को $s_2$ विशिष्ट गुरुत्व और $m_2$ द्रव्यमान वाले दूसरे पदार्थ के साथ मिलाया जाता है; तो मिश्रधातु का विशिष्ट गुरुत्व क्या होगा?

$2\, cm^2$ और $3\, cm^2$ क्षेत्रफल वाली दो तनी हुई झिल्लियों को एक तरल में समान गहराई पर रखा गया है। उन पर लगने वाले दाब का अनुपात क्या है?

दो संचारित पात्रों में पारा (mercury) भरा है। एक पात्र का व्यास दूसरे पात्र के व्यास से $n$ गुना बड़ा है। बाएं पात्र में $h$ ऊंचाई का पानी का स्तंभ डाला जाता है। दाएं पात्र में पारे का स्तर ($s =$ पारे का सापेक्ष घनत्व और $\rho =$ पानी का घनत्व) कितना ऊपर उठेगा?

Difficult
View Solution

क्या दाब अदिश है या सदिश? समझाइए।

कम गहराई $h$ पर,समुद्र में दबाव को सरलता से $P = P_0 + \rho gh$ द्वारा दिया जाता है,जिसमें $\rho$ पानी का घनत्व है और $P_0$ हवा का दबाव है। जैसे-जैसे हम गहराई में जाते हैं,उच्च दबाव पानी को संकुचित करता है और उसे सघन बनाता है। निम्नलिखित में से कौन सा रेखाचित्र गहराई $h$ पर दबाव की सही निर्भरता को दर्शाता है?

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo