(N/A) डोपिंग में अर्धचालक के विद्युत गुणों को संशोधित करने के लिए उसमें अशुद्धियों की अल्प मात्रा मिलाई जाती है।
$1$. जब $Si$ या $Ge$ जैसे अर्धचालक में इलेक्ट्रॉन-समृद्ध अशुद्धियाँ (समूह $15$ के तत्व जैसे $P$ या $As$) मिलाई जाती हैं,तो अतिरिक्त संयोजी इलेक्ट्रॉन विस्थानीकृत (delocalized) हो जाते हैं,जिससे चालकता बढ़ जाती है। इसे $n$-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है।
$2$. जब इलेक्ट्रॉन-न्यून अशुद्धियाँ (समूह $13$ के तत्व जैसे $B$ या $Al$) मिलाई जाती हैं,तो क्रिस्टल जालक में इलेक्ट्रॉन की रिक्तियाँ उत्पन्न होती हैं जिन्हें 'होल' कहा जाता है। ये होल इलेक्ट्रॉनों को गति करने की अनुमति देते हैं,जिससे चालकता बढ़ जाती है। इसे $p$-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है।
इस प्रकार,डोपिंग इलेक्ट्रॉनिक दोष उत्पन्न करती है जो आवेश वाहकों की गति को सुगम बनाते हैं,जिससे विद्युत चालकता में काफी वृद्धि होती है।