(A) $Na$ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $[Ne] 3s^{1}$ है और $Mg$ का $[Ne] 3s^{2}$ है।
$Mg$ का विन्यास $Na$ की तुलना में अधिक स्थिर (पूर्णतः भरा हुआ होने के कारण) है।
इसलिए,$Mg$ की प्रथम आयनन एन्थैल्पी $Na$ से अधिक है।
$Na$ से एक इलेक्ट्रॉन निकलने के बाद,यह $Ne$ $(1s^{2} 2s^{2} 2p^{6})$ का स्थिर उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त कर लेता है।
दूसरी ओर,$Mg$ के लिए प्रथम आयनन के बाद विन्यास $[Ne] 3s^{1}$ हो जाता है।
इस प्रकार,$Na^{+}$ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $Mg^{+}$ से अधिक स्थिर है,जिससे $Na^{+}$ से दूसरा इलेक्ट्रॉन निकालना $Mg^{+}$ की तुलना में बहुत कठिन हो जाता है।
$Na ([Ne] 3s^{1}) \longrightarrow Na^{+} ([Ne]) + e^{-}$
$Mg ([Ne] 3s^{2}) \longrightarrow Mg^{+} ([Ne] 3s^{1}) + e^{-}$
$IE_{1}(Na) < IE_{1}(Mg)$
$IE_{2}(Na) > IE_{2}(Mg)$