यदि एक त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज एक ही आधार पर और एक ही समांतर रेखाओं के बीच स्थित हैं,तो सिद्ध कीजिए कि त्रिभुज का क्षेत्रफल समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल का आधा होता है।

Vedclass pdf generator app on play store
Vedclass iOS app on app store
(N/A) मान लीजिए कि $\Delta ABP$ और समांतर चतुर्भुज $ABCD$ एक ही आधार $AB$ पर और एक ही समांतर रेखाओं $AB$ और $PC$ के बीच स्थित हैं।
आपको सिद्ध करना है कि $\text{ar}(PAB) = \frac{1}{2} \text{ar}(ABCD)$ है।
$BQ \parallel AP$ खींचिए जिससे एक अन्य समांतर चतुर्भुज $ABQP$ प्राप्त हो। अब,समांतर चतुर्भुज $ABQP$ और $ABCD$ एक ही आधार $AB$ पर और एक ही समांतर रेखाओं $AB$ और $PC$ के बीच स्थित हैं।
अतः,$\text{ar}(ABQP) = \text{ar}(ABCD)$ $(1)$.
परंतु $\Delta PAB \cong \Delta BQP$ (विकर्ण $PB$ समांतर चतुर्भुज $ABQP$ को दो सर्वांगसम त्रिभुजों में विभाजित करता है)।
इसलिए,$\text{ar}(PAB) = \text{ar}(BQP)$ $(2)$.
अतः,$\text{ar}(PAB) = \frac{1}{2} \text{ar}(ABQP)$ [$(2)$ से] $(3)$.
इससे प्राप्त होता है कि $\text{ar}(PAB) = \frac{1}{2} \text{ar}(ABCD)$ [$(1)$ और $(3)$ से] है।

Explore More

Similar Questions

$D, E$ और $F$ क्रमशः $\Delta ABC$ की भुजाओं $BC, CA$ और $AB$ के मध्य-बिंदु हैं। दर्शाइए कि $\operatorname{ar}( BDEF ) = \frac{1}{2} \operatorname{ar}( ABC )$

यदि $E, F, G$ और $H$ क्रमशः समांतर चतुर्भुज $ABCD$ की भुजाओं के मध्य-बिंदु हैं,तो दर्शाइए कि $\text{ar}(EFGH) = \frac{1}{2} \text{ar}(ABCD)$ है।

Difficult
View Solution

आकृति में,$ABC$ एक समकोण त्रिभुज है जिसका समकोण $A$ पर है। $BCED$,$ACFG$ और $ABMN$ क्रमशः भुजाओं $BC$,$CA$ और $AB$ पर बने वर्ग हैं। रेखाखंड $AX \perp DE$,$BC$ से $Y$ पर मिलता है। सिद्ध कीजिए कि: $\Delta FCB \cong \Delta ACE$.

आकृति में,$BC$ पर $D$ और $E$ दो ऐसे बिंदु हैं कि $BD = DE = EC$ है। दर्शाइए कि $ar(ABD) = ar(ADE) = ar(AEC)$ है।
क्या अब आप इस अध्याय की 'प्रस्तावना' में छोड़े गए प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं कि क्या बुधिया का खेत वास्तव में समान क्षेत्रफल वाले तीन भागों में विभाजित हो गया है?

आकृति में,$ABCD$ एक चतुर्भुज है और $BE \parallel AC$ है। $BE$,$DC$ को बढ़ाने पर $E$ पर मिलता है। दर्शाइए कि $\Delta ADE$ का क्षेत्रफल,चतुर्भुज $ABCD$ के क्षेत्रफल के बराबर है।

Vedclass Products

For Students

Vedclass Test Series

Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.

Start Free Trial
For Teachers

Exam Paper Generator

Generate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.

Try Free
For Institutes

Online Exam Module

Live online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.

See Demo